/शिमला शहरी कांग्रेस में हिमांशु कुमरा बने सोशल मीडिया कोऑर्डिनेटर

शिमला शहरी कांग्रेस में हिमांशु कुमरा बने सोशल मीडिया कोऑर्डिनेटर

शिमला 22 अप्रैल,
हिम नयन न्यूज़/ब्यूरो/ वर्मा

जिला शिमला शहरी कांग्रेस कमेटी में हिमांशु कुमरा को सोशल मीडिया कोऑर्डिनेटर नियुक्त किया गया है।

अपनी नियुक्ति पर प्रतिक्रिया देते हुए हिमांशु कुमरा ने इसे अपने लिए गर्व और सम्मान का क्षण बताया।


उन्होंने इस अवसर पर सुखविंदर सिंह सुक्खू, प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष विनय कुमार, शिमला शहरी के विधायक हरीश जनार्थ, जिला शिमला शहरी कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष इंद्र जीत सिंह सहित कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेताओं का आभार व्यक्त किया।


हिमांशु कुमरा ने कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसे वह पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निभाएंगे। उन्होंने विश्वास दिलाया कि वे संगठन को मजबूत करने और सोशल मीडिया के माध्यम से पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करेंगे।


इसके साथ ही उन्होंने शिमला शहरी कांग्रेस कमेटी के नव नियुक्त सभी पदाधिकारियों को भी बधाई दी।