शिमला, 23 अप्रैल ,
हिम नयन न्यूज़/ब्यूरो/ वर्मा
भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष रश्मि धर सूद ने महिला आरक्षण के मुद्दे पर कांग्रेस, समाजवादी पार्टी और तृणमूल कांग्रेस पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम महिलाओं को संसद और विधानसभा में 33% प्रतिनिधित्व देने की ऐतिहासिक पहल थी, लेकिन विपक्ष ने इसे रोककर महिलाओं के अधिकारों का अपमान किया।

रश्मि सूद ने कहा कि “लड़की हूं, लड़ सकती हूं” जैसे नारे देने वाले नेता ही संसद में बिल गिरने पर तालियां बजाते दिखे, जिससे उनका वास्तविक रवैया सामने आया।
उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्षी दल केवल भाषणों में महिलाओं की बात करते हैं, लेकिन व्यवहार में उन्हें आगे बढ़ने से रोकते हैं।

उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा महिलाओं को नेतृत्व में आगे लाने के लिए प्रतिबद्ध है और संगठन में उन्हें पर्याप्त अवसर दिए जा रहे हैं।

रश्मि धर सूद ने दावा किया कि महिलाओं का बढ़ता आक्रोश आने वाले समय में राजनीतिक बदलाव का कारण बनेगा और विपक्ष को इसका जवाब मिलेगा।









