/धर्मपुर में अवैध खनन पर सरकार मौन, भाजपा का हमला

धर्मपुर में अवैध खनन पर सरकार मौन, भाजपा का हमला

शिमला 3 मई,

हिम नयन न्यूज़/ ब्यूरो/ वर्मा

धर्मपुर क्षेत्र में अवैध खनन से हो रहे नुकसान को लेकर भाजपा के मुख्य प्रवक्ता एवं विधायक Rakesh Jamwal ने कांग्रेस सरकार पर तीखा हमला बोला है।

उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश में खनन माफिया बेखौफ होकर सक्रिय है, जबकि सरकार पूरी तरह निष्क्रिय बनी हुई है।जमवाल ने कहा कि क्षेत्र में 200 से अधिक बीघा कृषि भूमि प्रभावित हुई है और 4 से 5 पेयजल योजनाएं भी अवैध खनन से प्रभावित हुई हैं, जिससे हजारों लोगों को जल संकट का सामना करना पड़ रहा है।

उन्होंने दावा किया कि इस मुद्दे को कई बार विधानसभा में उठाने के बावजूद सरकार ने कोई ठोस कार्रवाई नहीं की।उन्होंने आरोप लगाया कि खनन माफिया को राजनीतिक संरक्षण प्राप्त है और रात के समय बड़े पैमाने पर अवैध खनन जारी रहता है। साथ ही उन्होंने कहा कि उच्च न्यायालय की टिप्पणियों को भी नजरअंदाज किया जा रहा है, जो प्रशासनिक विफलता को दर्शाता है।

भाजपा नेता ने सरकार से तुरंत सख्त कार्रवाई, दोषियों पर कानूनी कदम और प्रभावित क्षेत्रों में पुनर्वास कार्य शुरू करने की मांग की। चेतावनी देते हुए उन्होंने कहा कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो भाजपा प्रदेशभर में आंदोलन करेगी