/नगर परिषद नालागढ़ चुनाव 2026 :

नगर परिषद नालागढ़ चुनाव 2026 :

विजयी प्रत्याशियों को मिल रही बधाइयाँ

नालागढ़ 17 मई
हिम नयन न्यूज़/ब्यूरो/वर्मा

नगर परिषद नालागढ़ चुनाव 2026 के परिणाम घोषित होने के बाद विभिन्न वार्डों से विजयी उम्मीदवारों को लगातार बधाइयाँ मिल रही हैं।

हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले का महत्वपूर्ण शहरी निकाय मानी जाने वाली नगर परिषद नालागढ़ में हाल ही में चुनाव प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई।

जानकारी के मुताबिक वार्ड नंबर 1 से शहनाज आलम, वार्ड नंबर 2 से मोनी, वार्ड नंबर 3 से पवन कुमार पम्मा, वार्ड नंबर 4 से निशा भारद्वाज, वार्ड नंबर 6 से चंपा देवी, वार्ड नंबर 7 से राजेश शर्मा, वार्ड नंबर 8 से अलका बस्सी तथा वार्ड नंबर 9 से दौलत राम ने अपने प्रतिद्वंद्वियों को पीछे छोड़ जीत दर्ज की है।

चुनाव परिणाम सामने आने के बाद समर्थकों और स्थानीय लोगों में उत्साह का माहौल देखने को मिला।

विजयी प्रत्याशियों को क्षेत्रवासियों द्वारा शुभकामनाएँ दी जा रही हैं तथा नगर परिषद के विकास को लेकर नई उम्मीदें जताई जा रही हैं।