1910 वोटों से बने विजेता
सोलन 1जून ,
हिम नयन न्यूज़/ ब्यूरो/ वर्मा
जिला परिषद चुनाव 2026 के तहत वार्ड नंबर-15 में हुए चुनाव का परिणाम घोषित कर दिया गया है। इस सीट पर पांच उम्मीदवारों ने अपनी दावेदारी पेश की थी। चुनाव प्रक्रिया तीन चरणों में 26, 28 और 30 मई को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई।

मतगणना के बाद जनता का जनादेश स्पष्ट रूप से सामने आया और सतीश कुमार उर्फ सन्नी सहोता ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी को 1910 मतों से हराकर शानदार जीत दर्ज की।
सन्नी सहोता को कुल 5844 वोट प्राप्त हुए, जबकि दूसरे स्थान पर रहे नेम चंद (गोला) को 3934 वोट मिले। इस जीत के साथ सन्नी सहोता जिला परिषद सदस्य के रूप में निर्वाचित हो गए हैं।
वार्ड की सभी 16 पंचायतों की जनता द्वारा दिए गए समर्थन और विश्वास के लिए सन्नी सहोता एवं उनके समर्थकों ने मतदाताओं का आभार व्यक्त किया है।

समर्थकों ने उम्मीद जताई है कि नव-निर्वाचित सदस्य जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरते हुए क्षेत्र के विकास, जनहित कार्यों और जनसेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता देंगे।
उम्मीदवारों को प्राप्त मत
उम्मीदवार
प्राप्त वोट
सतीश कुमार (सन्नी सहोता)
5844
नेम चंद (गोला)
3934
बाबू राम पंवर
1919
आशा देवी
1436
मस्त राम पंवर
973
इसके अतिरिक्त NOTA को 104 वोट प्राप्त हुए, जबकि 150 मत रिजेक्ट घोषित किए गए। वार्ड में कुल 14,360 वोट पड़े।
सन्नी सहोता की जीत के बाद समर्थकों और क्षेत्रवासियों में उत्साह का माहौल है। विभिन्न पंचायतों के लोगों ने उन्हें बधाई देते हुए क्षेत्र के समग्र विकास की उम्मीद जताई है।







