बद्दी, 8 अगस्त,
हिम नयन न्यूज़/ ब्यूरो /वर्मा।
हिमाचल के दून विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है।
पूर्व विधायक परमजीत सिंह पम्मी ने कांग्रेस विधायक राम कुमार चौधरी के आरोपों को बेबुनियाद बताते हुए कहा कि वर्तमान विधायक भाजपा शासनकाल में स्वीकृत और शुरू किए गए विकास कार्यों का श्रेय ले रहे हैं।
पम्मी ने दावा किया कि फोरलेन व एनएच सहित कई परियोजनाओं के लिए उन्होंने केंद्र सरकार के स्तर पर लगातार पैरवी की थी।
उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के समय शुरू हुए कार्य आज भी जारी हैं, जबकि वर्तमान सरकार साढ़े तीन वर्षों में कोई बड़ा नया विकास कार्य शुरू नहीं कर सकी।
उन्होंने विधायक से आरोपों के समर्थन में तथ्य सार्वजनिक करने की चुनौती देते हुए कहा कि भाजपा हर आरोप का जवाब तथ्यों के साथ देगी।






