/पंजाब में अकाली दल और भाजपा का गठ जोड़ होने से आम आदमी पार्टी के लिए चुनौतियां बढ़ गयी ।

पंजाब में अकाली दल और भाजपा का गठ जोड़ होने से आम आदमी पार्टी के लिए चुनौतियां बढ़ गयी ।

पंजाब विधानसभा चुनाव से ठीक पहले 24 नवंबर 2026 को अमित शाह और शिरोमणि अकाली दल के नेता सुखबीर सिंह बादल ने साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस कर साथ आने का फैसला सुनाया है।

याद रहे कि 2020 में तीन कृषि क़ानूनों के विरोध में अकाली दल ने बीजेपी से 24 साल पुराना गठबंधन तोड़ दिया था.

भाजपा नेताओं ने घोषणा कर दी है कि मुख मंत्री भी अकाली दल का ही रहेगा और अकाली दल को बड़े भाई की हैसियत से चुनाव का गठबंधन किया गया है।

भाजपा ने घोषणा की है कि अकाली दल गठबंधन में बड़े भाई की भूमिका में रहेगा और मुख्यमंत्री भी बड़े भाई की पार्टी से ही होगा. उन्होंने घोषणा की कि दोनों पार्टियां पंजाब की सभी 117 विधानसभा सीटों पर मिलकर चुनाव लड़ेंगी.

पंजाब में फ़िलहाल आम आदमी पार्टी सत्ता में है जिसने 2022 के विधानसभा चुनाव में ऐतिहासिक प्रदर्शन करते हुए 92 सीटें जीती थीं.

इनके साथ ही अमृतपाल सिंह की पार्टी ‘वारिस पंजाब दे’ भी चुनाव में होगी और चर्चा है कि वो बहुजन समाज पार्टी के साथ गठबंधन में चुनाव लड़ेगी.


अब पंजाब के बदलते समीकरण केजरीवाल को पंजाब से बाहर करने का कदम बताया जा रहा है