/वोटर पुर्निरीक्षण अभियान का शुभारंभ

वोटर पुर्निरीक्षण अभियान का शुभारंभ

शिमला 15 अक्तूबर,
हिम नयन न्यूज /ब्यूरो /नयना वर्मा


शिमला के अप्पर चक्कर बूथ नं0 112 कामनानगर तथा बूथ नं0 109 घुड़शाली मे आज वोटर पुर्निरीक्षण अभियान के प्रदेश संयोजक, राज्यसभा सांसद एवं प्रदेश महामंत्री भाजपा डॉ0 सिकंदर कुमार द्वारा किया गया। इस अवसर पर प्रदेश कार्यालय सचिव प्रमाद ठाकुर, सह कार्यालय सचिव किरण बावा, शिमला ग्रामीण मण्डल अध्यक्ष यशपाल ठाकुर, युवा मोेर्चा प्रदेश महामंत्री सन्नी शुक्ला,प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष ठाकुर, साहिल शर्मा , विक्रांत चौहान,बूथ पालक प्रभात शर्मा , बूथ अध्यक्ष राजेश घई, बी0एल0ए0 दिनेश शर्मा , ग्राम केन्द्र अध्यक्ष पवन ठाकुर, घुड़शाली बूथ अध्यक्ष रामेश्वर लाल,बूथ पालक राकेश मल्हात्रा,अलका कंवर, नरेश वर्मा, देव कुमार व शिमला ग्रामीण मण्डल के अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे ।

डॉ0 सिकंदर कुमार ने कहा कि चुनाव आयोग द्वारा तीन.चार माह पहले इसअभियान की शुरूआत की गई थी और भारतीय जनता पार्टी ने भी 1 सितम्बर, 2023 से 30 अक्तूबर, 2023 तक अभियानको शुरू किया है । इस सम्बन्ध में भाजपा की जिला एवम् मण्डल स्तर की कार्यशालाएं सम्पन्न की जा चुकी है और आज हिमाचल प्रदेश के सभी बूथो पर इस वोटर पुनरीक्षण अभियान की शुरूआत की गई।

डॉ0 सिकंदर कुमार ने बताया कि आज बूथ नं0 112 कामना नगर व बूथ नं0109 घुड़शाली में उन्होने लोगो से नए वोट बनाने के लिए फॉर्म नं0 6, वोट कटवाने के लिए फॉर्म नं0 7 तथा वोट स्थानान्तिरित करने के लिए फॉर्म नं0 8 बैठकर भरवाए और लोगो का आवाहन किया कि अधिक से अधिक वोट बनवाए और लोक तांत्रिक प्रणाली में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करे।

डॉ0 सिकंदर कुमार ने बताया कि इस अवसर पर बूथ नम्बर 112 कामना नगर में लोगो की समस्याओ को भी सुना गया औद उनकी मांग के अनुसार 5 स्ट्रीट लाईटे सांसद निधि से देने की घोषणा की। साथ ही एम्बूलेन्स रोड व पक्के रास्ते की मुरम्मत के लिए भी सांसद निधि से सहायता प्रदान की गई। घुड़शाली बूथ पर कम्यूनिटी हॉल के लिए सांसद निधि से 2 लाख रू0 की घोषणा भी की । इन दोनो बूथो पर 54 नए वोट बनाये गए।