शिमला, 19 अगस्त,
हिम नयन न्यूज़/ ब्यूरो /वर्मा।
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने प्रदेशवासियों से जनगणना-2027 को सफल बनाने के लिए सक्रिय सहयोग की अपील की है।
मुख्यमंत्री और उनकी धर्मपत्नी एवं विधायक कमलेश ठाकुर ने मंगलवार को ओकओवर, शिमला में जनगणना-2027 के दूसरे चरण के तहत अपनी स्व-गणना का कार्य पूरा किया।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने विशेष रूप से प्रदेश के हिमाच्छादित क्षेत्रों के निवासियों से जनगणना के दूसरे चरण में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आग्रह किया।

उन्होंने कहा कि प्रदेश के विकास और उसकी वास्तविक आवश्यकताओं के सही आकलन के लिए जनगणना में सही जानकारी दर्ज होना बेहद आवश्यक है।
उन्होंने प्रदेशवासियों से 17 से 31 अगस्त, 2026 तक उपलब्ध स्व-गणना सुविधा का लाभ उठाने तथा अपनी सही जानकारी दर्ज करने का आग्रह किया। साथ ही उन्होंने कहा कि 1 से 30 सितंबर, 2026 तक घर-घर पहुंचने वाले प्रगणकों को सही विवरण उपलब्ध करवाकर इस महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य को सफल बनाने में सहयोग करें।
इस अवसर पर निदेशक जनगणना कार्य, हिमाचल प्रदेश दीप शिखा शर्मा सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।










