शिमला 18अगस्त,
हिम नयन न्यूज़/ ब्यूरो/ वर्मा।
हिमाचल की राजधानी शिमला के ताराहॉल के समीप स्नो व्यू होटल के पास पेड़ गिरने के कारण यातायात प्रभावित हुआ है।
फिलहाल सड़क पर वाहनों की आवाजाही एक तरफ से संचालित की जा रही है।

ट्रैफिक पुलिस की टीम मौके पर तैनात है और संबंधित विभाग के साथ समन्वय स्थापित कर यातायात को सुचारु बनाए रखने के प्रयास किए जा रहे हैं।
ट्रैफिक पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे मौके पर सावधानी बरतें, धीमी गति से वाहन चलाएं तथा पुलिस कर्मियों के निर्देशों का पालन करें।








