/500 पदों के लिए 22 अगस्त को कैंपस इंटरव्यू

500 पदों के लिए 22 अगस्त को कैंपस इंटरव्यू

सोलन, 18 अगस्त,
हिम नयन न्यूज़ /ब्यूरो /वर्मा ।

मैसर्ज़ बार्बेक्यू नेशन हॉस्पिटैलिटी लिमिटेड, दिल्ली द्वारा किचन हेल्पर और स्टुअर्ड के 500 पदों पर भर्ती के लिए 22 अगस्त, 2026 को सोलन में कैंपस इंटरव्यू आयोजित किए जाएंगे।

यह भर्ती दिल्ली, पुणे, मुंबई, गुजरात, चेन्नई और बेंगलुरु में विभिन्न पदों के लिए होगी।

जिला रोजगार अधिकारी सोलन जगदीश कुमार ने बताया कि कैंपस इंटरव्यू मॉडल कैरियर सेंटर सोलन, नजदीक डीस्ट्रॉफी हॉस्पिटल जटोली, जिला रोजगार कार्यालय सोलन में सुबह 10:30 बजे आयोजित किए जाएंगे।

उन्होंने बताया कि इन पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता 10वीं या 12वीं पास तथा आयु सीमा 18 से 30 वर्ष निर्धारित की गई है।

चयनित उम्मीदवारों को दिल्ली में सात दिवसीय प्रशिक्षण दिया जाएगा, जिसका पूरा खर्च कंपनी द्वारा वहन किया जाएगा।

इच्छुक एवं पात्र उम्मीदवार विभागीय पोर्टल ईईएमआईएस (EEMIS) पर कैंडिडेट लॉगइन के माध्यम से पंजीकरण करने के बाद अपनी प्रोफाइल में अधिसूचित रिक्तियों के लिए शैक्षणिक योग्यता के आधार पर आवेदन कर सकते हैं।

जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि उम्मीदवार अपने शैक्षणिक योग्यता संबंधी सभी आवश्यक प्रमाण-पत्र एवं दस्तावेज साथ लेकर 22 अगस्त को सुबह 10:30 बजे मॉडल कैरियर सेंटर सोलन में कैंपस इंटरव्यू में भाग ले सकते हैं।

इंटरव्यू में भाग लेने के लिए किसी भी प्रकार का यात्रा भत्ता देय नहीं होगा।


अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार जिला रोजगार कार्यालय सोलन के दूरभाष नंबर 01792-227242 पर संपर्क कर सकते हैं।