/रामशहर-नालागढ़ सड़क मार्ग पर भारी चट्टान गिरने से यातायात बाधित

रामशहर-नालागढ़ सड़क मार्ग पर भारी चट्टान गिरने से यातायात बाधित

रामशहर 18 अगस्त,
हिम नयन न्यूज़/ ब्यूरो/ वर्मा ।

सोलन जिले के पहाड़ी क्षेत्र रामशहर में मंगलवार को बाद दोपहर हुई भारी बारिश के चलते जनजीवन प्रभावित हुआ। रामशहर से करीब डेढ़ किलोमीटर दूर शुर्गद्वारी के समीप भारी पत्थर/चट्टान सड़क पर आ गिरने से रामशहर-नालागढ़ सड़क मार्ग करीब आधे घंटे तक अवरुद्ध रहा।

सड़क मार्ग अवरुद्ध होने के कारण दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

सूचना मिलते ही लोक निर्माण विभाग की जेसीबी मशीन मौके पर पहुंची और सड़क से मलबा व चट्टान हटाकर यातायात बहाल किया गया।

वहीं, भारी बारिश के कारण चिकनी खड़ में भी पानी का बहाव बढ़ गया। समाचार लिखे जाने तक क्षेत्र में बारिश का क्रम जारी है सभी को सावधान रहने की सलाह दी जाती है ।