
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बददी कार्यालय में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बददी मोहित चावला, भा0पु0से0, की अध्यक्षता में वेलफेयर व मासिक अपराध बैठक का आयोजन किया गया । जिसमें आने वाले दीपावली के त्योहार पर यातायात व्यवस्था तथा अपराधों पर कभी नजरानी रखने के लिए दिशा निर्देश जारी किए गए।
मिली जानकारी के मुताबिक मिस अवसर पर जवानों के वेल्फेयर के कई मुददो का समाधान किया गया।
इस बैठक की अध्यक्षता करते हुए पुलिस वरिष्ठ अधीक्षक मोहित चावला ने बैठक में उपस्थित पुलिस अधिकारिओं व प्रभारी थाना व चौकीयात को निर्देश दिए कि नशे के तस्करो पर कड़ी कार्यवाही करें, इसके अतिरिक्त दिवाली त्योहार के मद्देनजर यातायात व्यवस्था को सुचारू रुप से चलाने बारे जरुरी दिशा निर्देश दिए तथा दिवाली त्योहार के मद्देनजर यातायात व्यवस्था को ओर अधिक रूप से चलाने के लिए अतिरिक्त जवान डयूटी पर तैनात करने बारे हिदायत दी गई ।
यातायात नियमो का उलंघन करने वाले विशेषकर बिना नम्बर प्लेट वाहन या जिनके नम्बर सही प्रकार से न पढे जा रहे हो, ओवर स्पीड, नशे में वाहन चलाने वालों, बिना लाईसैंस वाहन चलाने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करें । अन्वेषण हेतू लम्बित मामलों का निपटारा प्राथमिकता के आधार पर करें ।

बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बददी,रमेश शर्मा, उप मण्डल पुलिस अधिकारी , बद्दी, प्रियंक गुप्ता उप मण्डल पुलिस अधिकारी नालागढ फिरोज खान ,उप पुलिस अधीक्षक बददी (लीव रिजर्व),लखवीर सिंह, मुख्य लिपिक, समस्त प्रभारी थाना, चौकी, यातायात प्रभारी व अन्य पुलिस कर्मचारी उपस्थित रहे ।








