सोलन (अर्की )11नवम्बर,
हिम नयन न्यूज/ ब्यूरो /नयना वर्मा

सोलन जिले के अर्की उपमण्डल के नेशनल पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल धुंधन में गत दिवस राज्य स्तर पर भाग लेने वाले सभी छात्र.छात्राओं को सम्मानित किया गया।

शारीरिक शिक्षक पूर्ण चन्द ने बताया इस वर्ष की शारीरिक खेलकूद प्रतियोगिता में विद्यालय का प्रदर्शन बहुत ही अच्छा रहा है जिसमें विद्यार्थियों ने विभिन्न खेलों में भाग लिया और जिला स्तर तक अच्छा प्रदर्शन किया इस प्रदर्शन के आधार पर पांच बच्चों ने इस वर्ष राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताओं में भाग लिया जिसमें अंडर.19 वर्ग में उमा और कार्तिक ने खो खो में भाग लिया । अंडर 14 वर्ग में हिमांशु और राजकुमार ने खो खो और यामिनी ने 400 मीटर रेस में भाग लिया।
उन्होंने बताया कि सोलन जिले के अर्की उपमण्डल के नेशनल पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल धुंधन में राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में भी इन बच्चों का प्रदर्शन सराहनीय रहा। इस अवसर पर स्कूल मैनेजमेंट कमेटी के सदस्य बी आर वर्मा और प्रधानाचार्य श्रीमती भीमा वर्मा ने बच्चों को सम्मानित किया और सभी स्टाफ मेंबरए अभिभावकों और बच्चों को बधाई दी।









