/मिल्क फेड नालागढ के बिक्री केन्द्र पर बिक रही शुगर फ्री मिठाईयां ।

मिल्क फेड नालागढ के बिक्री केन्द्र पर बिक रही शुगर फ्री मिठाईयां ।


नालागढ़ 11 नवम्बर,
हिम नयन न्यूज /ब्यूरो /नयना वर्मा

हिमाचल मिल्क फेड द्वारा दिपावली के अवसर पर हिमाचल में शुगर फ्री मिठाईयो की बिक्री नालागढ में भी उपलब्ध करवाई गई है ।

यह जानकारी देते हुए नालागढ दुग्ध बिक्र्रय केन्द्र के प्रभारी चन्द्र शेखर ने बताया कि नालागढ में भी मिठाईयो के गिफट पैक ,शादी की भाजी तथाा शुगर फ्री मिठाईयो को बिक्री के लिए रखी गई है । जिनका मूल्य क्रमशः 620 , 1000 तथा 1500 रूपए प्रति पैक रखा गया है । उन्होने बताया कि इस वर्ष यहां इन मिठाईयो की मांग जोर पकडती जा रही हे और इस वर्ष पिछले वर्ष से ज्यादा बिक्री होने की उम्मीद है ।