नालागढ़ 1 अक्टूबर,
हिम नयन न्यूज़/ ब्यूरो/वर्मा
नालागढ़ के खेड़ा स्थित मन्नत जनरल स्टोर की संचालिका डिंपल की माता शांति देवी (62) के आकस्मिक निधन से परिवार एवं परिचितों में शोक की लहर है।
मिली जानकारी के मुताबिक शांति देवी ने दुर्गापुर, कोलकाता में अपनी अंतिम यात्रा पूरी की।
हिम नयन न्यूज़ परिवार ने भी शांति देवी के निधन पर गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोकाकुल परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।
उनके निधन पर सगे-संबंधियों, परिचितों एवं क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने गहरा दुःख व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की तथा शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदनाएं प्रकट कीं।









