नालागढ़ 30 सितंबर
हिम नयन न्यूज़ ब्यूरो वर्मा।
हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड नालागढ़ के अनुसार आवश्यक रखरखाव कार्य के चलते 1 अक्तूबर, 2026 को प्रातः 10 बजे से शाम 6 बजे तक नालागढ़ के कुछ क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।

सहायक अभियंता नालागढ़ सी.आर. वर्मा ने बताया कि इस दौरान सैनी माजरा, बेरसन, बिड प्लासी, चांदपुर, नाथू प्लासी सहित संबंधित औद्योगिक क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी।
उन्होंने बताया कि प्रभावित औद्योगिक इकाइयों में आई.सी.सी., एल्फिन ड्रग्स, एल.एस. इंडस्ट्रीज, न्यू टेक फिल्टर, कंटील फार्मा, न्यू डिजाइन, फार्म फोर्ट, मास्टर बिल्डर, सम्राट प्लाईवुड, कारलो टेक, क्लासिक इंटरप्राइजेज, सिनर्जी थ्रीस्लिंग्टो, नेमेर इंडस्ट्री, आर.के.वी. स्पीरिट, खेमका कंटेनर, जोशी इंडस्ट्री, उनो मिंडा और एस.वी. इन्फो आदि शामिल हैं।
सहायक अभियंता ने विद्युत आपूर्ति बाधित रहने के दौरान प्रभावित क्षेत्रों के उपभोक्ताओं से सहयोग बनाए रखने की अपील की है।








