शिमला 12 नवम्बर,
हिम नयन न्यूज/ ब्यूरो /नयना वर्मा

दीपावली व त्यौहारो के अवसर पर सभी को बधाई संन्देश भेजने का प्रचलन ,बढता ही जा रहा है लेकिन पुरानी परम्पराएं धीरे धीरे समाज से दूर हो रही है । मानव के मन में बढती निराशाएं व चिंताए धन प्राप्ति के लिए बढता संघर्ष त्यौहारो का वास्तिवक त्यौहारो का महत्व को समाप्त करता जा रहा है । इस बारे में सहजयोगा की संस्थापिका श्री माता जी निर्मला देवी ने अपने 14 नवम्बर 1982 को दिए प्रवचन के दौरान लंदन में कहा था कि सच्चाई और महानता एक दिन पथ को रोशन करगी और वास्तविक दीपावली वही होगी जब से सभी सच्चा और अच्छा जीवन जी सकते है ।जब लोग सार्वभौमिक स्तर पर सहजयोग को अपना लेंगे तब वह दिन दिवाली मनाने का वास्तविक दिन होगा। उनके प्रवचन के कुछ अश इस प्रकार है ।

"एक दिन ऐसा आएगा, जब हमारी सच्चाई और हमारी महानता निश्चित रुप से अंधेरे पथ को इस रोशनी से समृद्ध करेंगी और हालातों को इस सीमा तक सुधारेंगी कि लोग विश्वास ही नहीं करेंगे कि वे इस मनहूस दुनियां में जी रहे थे और आज वे इतने सुन्दर संसार में हैं। वे यकीन नहीं करेंगे। यह घटित होगा। जैसे यह आपके अंदर घटित हुआ है, वैसे यह बाह्य में भी घटित होगा और यही वो दिन है, जिसका मैं इंतजार कर रही हूँ, जब ऐसी चीज़ें घटित होंगी और ये सब चीजें अब हम यहाँ कर रहे हैं - सच्चा और अच्छा जीवन जी रहे हैं, दूसरों के लिए क्षमाशीलता व सारी उदारता के साथ! तब यह लोगों के लिए सर्वसाधारण बात बन जाएगी और जब यह व्यापक स्तर पर घटित होगा और जब लोग सार्वभौमिक स्तर पर सहजयोग को अपना लेंगे, तब वह दिन दिवाली मनाने का वास्तविक दिन होगा।"
सहजयोगा को पाने के लिए किसी भी तरह का बन्धन व शर्ते नही है जो मानव आत्म उत्थान की कामना करता है वह इस को प्राप्त कर सकता है कुण्डिलीनी जागरण के बाद मानव का जीवन ही बदल जाता है । हिमाचल में भी सहजयोगा को करने वालो की संख्या बढ रही है । सहजयोगा सीखने के लिए निशुल्क आप सहजयोगा डॉट कॉम पर लॉग इन कर सकते है टोल फ्री नम्बर 18002700800 पर भी जानकारी तथा इस को करने की विधी के बारे में जान सकते है यह सभी के लिए निशुल्क है और कोई भी शर्त नही है । आज हिम नयन न्यूज के कार्यालय में भी 91-9418450853 पर वाहटस एप व काल करके जानकारी हासिल कर सकते है ।











