/रोड सेफ्टी अभियान के तहत बद्दी पुलिस ने किया लगभग 150 बस चालकों ध्परिचालकों को जागरूक

रोड सेफ्टी अभियान के तहत बद्दी पुलिस ने किया लगभग 150 बस चालकों ध्परिचालकों को जागरूक

नालागढ 21 नवम्बर,
हिम नयन न्यूज /ब्यूरो /नयना वर्मा

प्रदेश भर में 20.11.2023 से 30.11.2023 तक चलाए जा रहे विशेष रोड सेफटी अभियान के अतंर्गत पुलिस जिला बददी में यातायात व्यवस्था को सुचारू रूप से चलाने व वाहन दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के दृष्टिगत सभी पुलिस थानों के क्षेत्रधिकार में बीबीएन पुलिस द्वारा अलग.अलग जगहों पर लगभग 150 बस चालकोंध्परिचालकों को सड़क सुरक्षा, यातायात नियमों व उनके कर्तव्यों के बारे में जागरूक किया गया ।

यह जानकारी यहां पुलिस प्रवक्ता द्वारा जारी करते हुए बताया कि दुर्घटनाओ को कम करने के लिए यह अभियान पुरे प्रदेश में चलाया जा रहा है जिस से बस को चलाने वाले स्टाफ को जागरूक किया जा रहा है ।