/बद्दी पुलिस ने लापता बच्चे की 02 घण्टों के भीतर की तलाश

बद्दी पुलिस ने लापता बच्चे की 02 घण्टों के भीतर की तलाश


नालागढ 24 नवम्बर,
हिम नयन न्यूज /ब्यूरो /नयना वर्मा

औधोगिक नगरी बीबीएन के अपराधो को कम करने के लिए यहां की पुलिस काफी मेहनत करती है इस का एक उदाहरण गत दिवस देखने को मिला जब बरोटीवाला थाने के तहत एक बच्चा गायब हो गया लेकिन पुलिस ने उसकी शिकायत मिलने के दो घण्टो के भीतर खोज निकाला ।

मिली जानकारी के मुताबिक गत दिवस पुलिस थाना बरोटीवाला में शिकायत प्राप्त हुई कि बटेड़ (बरोटीवाला) तहसील बद्दी से एक प्रवासी परिवार का 03 साल का बच्चा अपने कमरा से लापता है । सूचना मिलने के तुरन्त बाद पुलिस थाना बरोटीवाला से बच्चे की तलाश में टीम रवाना हुई जिसके द्वारा 02 घण्टों के भीतर लापता बच्चे को प्लांखवाला से सुरक्षित ढूंढ निकाला गया । गुमशुदा बच्चे को सुरक्षित उनके माता-पिता को सौंप दिया गया है ।