/हिमाचल में कांग्रेस द्वारा महिलाओ के लिए 1500 रूपए मासिक देने की गारंटी पूरी न करने पर महिला मोर्चा उग्र

हिमाचल में कांग्रेस द्वारा महिलाओ के लिए 1500 रूपए मासिक देने की गारंटी पूरी न करने पर महिला मोर्चा उग्र


शिमला 28 नवम्बर,
हिम नयन न्यूज /ब्यूरो/ नयना वर्मा

भारतीय जनता पार्टी की महिला मोर्चा प्रदेशाध्यक्षा वंदना योगी ने कांग्रेस सरकार पर हमला बोलते हुए सरकार द्वारा हिमाचल की महिलाओ के साथ किए गए वायदे को पूरा न करने को एक छल बताया है ।उन्होंने कहा की सरकार के इस रवैए का महिला मोर्चा कड़ा विरोध करती है ओर प्रदेश की महिलाओं के साथ खड़ा है अब कोई भी छल बर्दाश्त नही किया जायेगा उन्होंने सताधारी कांग्रेस को आगाह करते हुए कहा की महिलाओं से किए गए वायदे को अक्षर शह जल्द पूरा करे प्रदेश की 22 लाख महिलाओ को एक साथ अपने अपने वायदे के अनुसार ये लाभ दिया जाए वरना अंजाम भुगतने को तैयार रहे।

यह जानकारी देते हुए भाजपा महिला मोर्चा की मीडिया प्रभारी प्रेम चौहान ने बताया कि भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्षा वंदना योगी ने कहा कि कांग्रेस सरकार को 11 महीने सता सम्भाले हो गए लेकिन आज तक महिलाओ को दिए गए आश्वासन को पूरा नही किया गया जिस से हिमाचल की महिलाए अपने आप को ठगा से महसूस कर रही हे और कांग्रेस ने झूठ बोल कर सता हासिल कर ली । उन्होने कहा कि लाहुल स्पीति की महिलाओ के 800 रूपए देने का एक शगूफा छोडा है लेकिन उन्होने सुक्खू सरकार से सवाल किया कि जिन महिलाओ का चयन किया गया है उनको जय राम ठाकुर की सरकार के समय से 1500 तो नही मिल रहे थे और उनके साथ भी धोखा किया जाए ।