/उत्तर प्रदेश से आ कर बीबीएन में जुआ खिलाते पकडा गया सलमान खान ।

उत्तर प्रदेश से आ कर बीबीएन में जुआ खिलाते पकडा गया सलमान खान ।

पुलिस ने जुआ अधिनियम के तहत किया मामला दर्ज ।


नालागढ 1 दिसम्बर,
हिम नयन न्यूज/ ब्यूरो /नयना वर्मा

हिमाचल के सबसे बडे औधोगिक कस्बा बीबीएन में जहां पूरे भारत वर्ष से काम करने के लिए बेरोजगार आ रहे है वही यहां आने वाले अपराधियो व भीख मंागने वालो में भी दिन प्रति दिन बृघ्दि होती ही जा रही हेै ।

मिली जानकारी के मुताबिक अपराध जगत के लिए मशहूर उत्तर प्रदेश व बिहार से यहां आ कर अपराधी यहां की भोली भाली जनता को धन का प्रलोभन दे कर जुए की लत में लगाने का प्रयास कर रहे है । आए दिन औधोगिक नगरी बीबीएन में कही न कहीं जुआ अधिनियम के तहत पुलिस मामले पकडने लगी है लेकिन इस के बावजूद भी यहां आने वाले बाहरी राज्यो के लोग अपनी ठगी के धन्धो को यहां भी अन्जाम देते ही रहते है ।

गत दिवस भी बरोटीवाला थाना के तहत उत्तर प्रदेश से आ यहां जुआ खिलाने वाले सलमान खान को झाडमाजर में लोगो को जुआ खिलाते समय रंगे हाथो पकडने में कामयाबी हासिल की है ।

इस बात की पुष्टि करते हुए डी एस पी प्रियंक गुप्ता ने बताया कि आरोपी सलमान खान से तलाशी के दौरान 2.000/= रूपये नकदी व पर्ची दड्डा सट्टा बरामद की गई है ।उनहोने बताया कि आरोपी के खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे कार्यवाही की जा रही है ।