/केंद्र की योजनाओं पर लग रहे कांग्रेसी टैग – विवेक

केंद्र की योजनाओं पर लग रहे कांग्रेसी टैग – विवेक


झूठ की दुकान ज्यादा दिन नही चलेगी जनता सब जानती है ।

शिमला 1 दिसम्बर,
हिम नयन न्यूज/ ब्यूरो /नयना वर्मा


हिमाचल प्रदेश के मुख्य मन्त्री सुखविन्द्रर सिंह सुक्खू द्वारा सोलन में तीन चुनावी वायदो की गारंटियो को पूर्ण करने के दावे पर भाजपा प्रवक्ता ने इसके केन्द्र की योजनाओ को कांग्रेसी टैग लगाने की बात कही है यहां जारी एक व्यान में भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता विवेक शर्मा ने बताया कि आज हिमाचल में कर्मचारियो में अराजकता व अस्थिरता का माहौल कर्मचारियो में ओ पी एस के कारण पैदा हुआ है निगम बोर्डो व कॉन्ट्रेक्ट पर कार्यरत कर्मचारियो को भविष्य को लेकर चिंता बनी हुई है सभी एक मुख्य धारा में आना चाहते है लेकिन कांग्रेस सरकार ने कर्मचारियो की लम्बित देनदारियो तक को नही दिया है । प्रवक्ता ने आरोप लगाया कि 1500 रूपए की झूठी गारंटियां देने वाली सरकार प्रदेश की माता बहनो के विश्वास घात किया है वही मन्दिरो के खजाने व उनके व्यवसायीकरण का जो संयोजित अपाध कर रही है सरकार ।


भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि इलैक्ट्रिकल वाहन प्रोत्साहन योजना में 680 करोड का स्टार्टअप व 100000 रोजगार की गारंटी का समावेश कर के जो नया झूठ बोला जा रहा है वह क्या मुख्य मन्त्री को शोभा देता है ।

केन्द्र की कामधेनू इलेक्ट्रिकल वाहन प्रात्साहन योजना कांग्रेसीकरण करके सरकार यह भी बताए कि केर्द के 10 लाख करोड के बजट का प्रावधान मेसे प्रदेश सरकार ने कितना ग्रहण किया है भाजपा प्रवक्ता ने कांग्रेस सरकार के उपर आरोप लगाए कि वह लोगो के विश्वास के साथ खिलवाड कर रही है और केन्द्र की योजनाओ को अपना टैग लगा कर लोगो में पेश कर रही है लेकिन लोगा समझदार है वह सब जानते है । यह झूठ की दुकान ज्यादा दिन नही चलने वाली है ।