/राजकीय उच्च विधालय लडोग के बच्चो व अध्यापको ने, विश्व एड्ज दिवस पर, रैली निकाल कर दिया संदेश ।

राजकीय उच्च विधालय लडोग के बच्चो व अध्यापको ने, विश्व एड्ज दिवस पर, रैली निकाल कर दिया संदेश ।


सोलन ( अर्की ) 1 दिसम्बर,
हिम नयन न्यूज/ ब्यूरो /नयना वर्मा


राजकीय उच्च विद्यालय लडोग मेंआज विश्व एड्स दिवस को मनाते हुए ( लैट कोमुनिटीज लीड) इस थीम के साथ रैली का आयोजन किया गया ।


यह जानकारी देते हुए अध्यापको ने बताया कि इस रैली का आयोजन विद्यालय परिसर से चौरंटु तक किया गया ।विद्यालय के अध्यापक यशपाल वर्मा,एवम अध्यापिका श्रीमति सरोज कुमारी ने बच्चों और चौरंटु के स्थानीय लोगों को संबोधित करते हुए एड्स से बचाव व सुरक्षा के बारे जागरूक किया । इस अवसर पर इन शिक्षको के साथ ही बच्चों ने भी लोगों को एड्स से बचाव के लिए जागरूकता का संदेश दिया।

इस अवसर पर मुख्यधापिका सुश्री मनोरमा कुमारी चड्ढा ने सभी छात्रों को जागरूकता संदेश देते हुए कार्यक्रम व एड्स जागरूकता रैली का समापन्न किया । इस रैली में विद्यालय अध्यापक भूपेन्द्र शास्त्री , पवन कुमार ,तथा श्री मति अतिबाला भी उपस्थित रहें।