/हिमाचल पैशनर्स व वरिष्ठ नागरिक संगठन नालागढ ने पैन्शनर्ज की समस्याओ को सरकार से उठाने का लिया निर्णय ।

हिमाचल पैशनर्स व वरिष्ठ नागरिक संगठन नालागढ ने पैन्शनर्ज की समस्याओ को सरकार से उठाने का लिया निर्णय ।

नालागढ़ 5 दिसम्बर,
हिम नयन न्यूज /ब्यूरो/ वर्मा

हिमाचल प्रदेश पेंशनर्स एवं वरिष्ठ नागरिक संगठन नालागढ़ की बैठक नरेश घई की अध्यक्षता में आज यहां लोक निर्माण विभाग विश्रामगृह में संपन्न हुई ।


इस बैठक में पेंशनर्स एवं वरिष्ठ नागरिकों की समस्याओं पर विस्तार पूर्वक चर्चा की गई बैठक में सदस्यों ने हिमाचल सरकार द्वारा पेंशनर्स के अनदेखी करने पर गहरा रोष प्रकट किया चर्चा के दौरान सदस्यो ने अफसोस जाहिर किया कि सरकार ने वर्ष 2016 से पहले वह बाद में शिव निवृत्त हुए पेंशनर्स को उनके बकाया एरिया का 80 % भुगतान अभी तक नहीं किया गया है

केंद्रीय सरकार द्वारा दिए गए महंगाई भत्ते की 12% फीसदी की अदायगी भी अभी तक हिमाचल सरकार ने अपने कर्मचारियों और पेंशनर्स को प्रदान करने की कोई घोषणा नहीं की है। जिस वजह से पेंशनर्स में काफी रोज हुआ निराशा पाई जा रही है । बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लेकर प्रस्ताव पास किया गया कि पेंशनर्स की बकाया एरिया व अन्य भत्ते शीघ्र की शीघ्र प्रदान करवाने के लिए हिमाचल सरकार के साथ मामला उठाया जाएगा। इस मौके पर बिलों की अदायगी को भी संगठन ने जल्दी से भुगतान करने का आग्रह किया

इस मौके पर वरिष्ठ नागरिकों व पैन्शनरज ने यहां स्थानीय समस्याओं पर भी चर्चा की और बद्दी नालागढ़ पिंजौर रोड के कार्य को तेजी से करवाई जाने के लिए संबंधी विभागों से आग्रह करने का निर्णय लिया इधर नालागढ़ अस्पताल में रेडियोलॉजिस्ट का पद खाली होने तथा अल्ट्रासाउंड के लिए प्राइवेट डॉक्टर के पास आम लोगों को भेजे जाने से होने वाली समस्याओं पर भी चर्चा की गई और इसके बारे में सरकार से मामला उठाने का निर्णय लिया गया ।

इस बैठक में वरिष्ठ उप प्रधान जगतार सिंह राणा ,सचिव कैलाश राणा ,अंजना शर्मा ,बख्शी राम ,लाजवंती शर्मा ,निर्मल पुरी ,नीलम धीमान, करमचंद ,रामपाल शर्मा ,राजेंद्र शर्मा, अजमेर सिंह ,सुशील कुमार ,डी सोनी रनजोध सिंह, तीर्थ शर्मा, दिलीप राणा ,सोहनलाल चंदेल, हुकम सिंह ,रामनरेश गुप्ता, ठाकुर सिंह, बाबूराम चंदेल, कृष्ण लाल ,कृपा भारद्वाज ,भजन सिंह, सुच्चा सिंह ,मदन लाल रेनॉल्ट, मास्टर प्रेमचंद आदि सदस्यों ने भाग लिया