/जो अपनो के नही हुए वह जनता की क्या सुरक्षा करेगे ।

जो अपनो के नही हुए वह जनता की क्या सुरक्षा करेगे ।

शिमला में एक पुलिस अधिकारी द्वारा रसोईए के साथ मारपीट का आरोप । रसोईए को अस्पताल में करवाया गया भर्ती ।


शिमला 6 दिसम्बर,
हिम नयन न्यूज /ब्यूरो


जब बाड ही खेत खाने लगे तो किस पर भरोसा करे यह कहावत शिमला में पुलिस कर्मचारियो जिन्हे सुरक्षा के लिए तैनात किया जाता है उन्ही के बीच मार पीट होने और एक आध के हाथ पांव टूट जाए , इस पुलिस प्रशासन के लिए तो तंगमा दिया ही जाना चाहिए ।


हिमाचल की राजधानी में हिमाचल पुलिस के जवानो द्वारा आपस में लडने से एक रसोई को गम्भीर चोटे आई है ,मिली जानकारी के मुातबिक पुलिस के एक ए .एस. आई .ने कुछ जवानो के साथ गत दिवस हथापाई कर दी जिस से बात बढ गई और इस मार कुटाई में पुलिस लाईन कैथू के रसोईय को गम्भीर चोटे आ गई जिसे अस्पताल ले जाया गया जहां उस के पांव में फ्रेक्चर बताया गया और चिकित्सको ने प्लास्टर चढा कर जवान को छुट्टी कर दी ।

पता चला है कि इस झगडे में कई अन्य जवानो को भी चोटे आई है जिनके उपचार करने के बाद उन्हे भी घर भेज दिया गया है । पुलिस लाईन कैथू में लडाई का यह मामला काफी संगीन नजर आ रहा है जिस में एक अधिकारी द्वार कर्मचारियो के साथ कथित मारपीट करके उन्हे घायल ही कर दिया गया । इतना ही नही पुलिस लाईन के कुक सुनील कुमार तक को नही बक्शा गया ।


इस बात की भनक पुलिस अधिकारियो को लगते ही मामले की जांच एक डी एस पी रैक के अधिकारी को सौंप दी गई है जिस के बाद मामले मे आगे कार्यवाही अमल में लाई जाएगी


उधर चिकित्सको ने बताया कि मामले में एम एल सी काटने के बाद ही घायल सुनील के प्लास्टर लगाया गया है इस के अन्य भी टेस्ट किए जा रहे है मामले की जांच पुलिस विभाग के हाथ में है वह इस मामले को कोर्ट में ले जाती है अथवा अपने विभागीय स्तर पर निपटाती है ।


पुलिस अधिकारियो ने इस बारे में कुछ भी बताने से परहेज किया है ।