/नालागढ के मंझौली से सिसवां होते ट्राइ सिटी से जुड़ेगा हिमाचल पंजाब ने दिए 27 करोड़

नालागढ के मंझौली से सिसवां होते ट्राइ सिटी से जुड़ेगा हिमाचल पंजाब ने दिए 27 करोड़

हिमाचल प्रदेश के मुख्य मन्त्री सुखविन्दर सिंह सुक्खू की पंजाब के मुख्य मन्त्री के साथ हुई मुलाकातो का असर

नालागढ 7 दिसम्बर
हिम नयन न्यूज /ब्यूरो /नयना वर्मा

औधोगिक नगरी बीबीएन के सिसवां नदी के साथ साथ लगते नालागढ़-चंडीगढ़ को वाया सैणीमाजरा झीड़ा होकर बन रहे नए मार्ग को पूर्ण करने के लिए पंजाब सरकार ने 27 करोड़ रुपए की धनराशि स्वीकृत कर दी है। हिमाचल हिस्से में यहां ऊंची-ऊंची पहाडिय़ों की कटाई करके मार्ग समतल किया गया है और इसे पंजाब के मार्ग से जोड़ दिया गया है। पंजाब सरकार द्वारा स्वीकृत की गई धन राशि से माजरी घाट से परखाली,परखाली से हरिपुर होते हुए सिसवां चौंक मिलेगा और तंग होने मार्ग के चलते इसकी वाइडनिंग भी होगी

हिमाचल प्रदेश के मुख्य मन्त्री सुखविन्दर सिंह सुक्खू की पंजाब के मुख्य मन्त्री के साथ पिछले दिनो हुई मुलाकातो का यह असर दिखने लगा है

जानकारी के मुताबिक औद्योगिक क्षेत्र नालागढ़ की चंडीगढ़ से दूरी अब और कम हो जाएगी, दरअसल औद्योगिक नगरी को चड़ीगढ़ से जोडऩे के लिए जल्द एक नया सडक़ मिल जाएगा। नालागढ़-चंडीगढ़ को वाया सैणीमाजरा झीड़ा से होकर नए मार्ग की अरसे से चल रही कवायद अब सिरे चढऩे जा रही है, पंजाब सरकार ने दोनों प्रमुख क्षेत्रों के लिए महत्त्वपूर्ण इस मार्ग के लिए 27 करोड़ की धनराशि स्वीकृत कर दी है। हिमाचल सरकार द्वारा अपने हिस्से का अधिकांश कार्य पहले ही मुकम्मल कर पूर्ण कर चुकी है। इस नए सडक़ के बनने से जहां नालागढ़ में औद्योगीकरण को बढ़ावा मिलेगा, वहीं नालागढ़-बद्दी एनएच पर बढ़ते यातायात को भी कम करने में मदद मिलेगी। सबसे बड़ी राहत यह है कि इस नए मार्ग के बनने से नालागढ़ व चंडीगढ़ के बीच फासला महज 30 किलोमीटर रह जाएगा।