शिमला 8 दिसम्बर,
हिम नयन न्यूज /ब्यूरो/ नयना वर्मा
डॉ बृज कुमार गोयल को विश्व हिन्दु महासंध हिमाचल प्रदेश के चिकित्सा प्रकोष्ठ के संयोजक मनोनीत किया गया है ।

मिली जानकारी के मुताबिक बृज कुमार गोयल को इस पद के लिए डॉ रमेश गुलेरिया सहसंयोजक एवं महेश शर्मा राष्ट्रीय सचिव कार्यकारी प्रभारी हिमाचल प्रदेश की अनुशंसा पर हिमाचल प्रदेश इकाई का चिकित्सा प्रकोष्ठ का संयोजक नियुक्त किया गया है।

यह पद धर्म की रक्षा हेतु समर्पित होकर अपने देश तथा हिंदू समाज को एकजुट करने एवं सुरक्षा प्रदान करने में महत्वपूर्ण सहयोग करने के लिए स्थापित किया गया है ।याद रहे कि डॉ बृज कुमार गोयल निवर्तमान मुख्य चिकित्सा अधिकारी है और उनमें सेवा भाव जुडा हुआ है ।











