नालागढ ( बद्दी ) 8 दिसम्बर
हिम नयन न्यूज/ ब्यूरो /रजनीश ठाकुर
पुलिस ने किया मामला दर्ज जांच शुरू, आरोपी बस चालक हिरासत में

औद्योगिक क्षेत्र बरोटीवाला के शिवालिक नगर में तेज रफ्तार एक निजी बस खटाना ट्रेवल्स द्वारा प्रवासी महिला को कुचलने का मामला सामने आया है । मिली जानकारी के मुताबिक सुबह-सुबह जैसे ही महिला अपने काम पर जा रही थी तो अचानक तेज रफ्तार निजी बस न0 HP-02SA-0174 ने प्रवासी महिला बुरी तरह से टक्कर मार दी और प्रवासी महिला की मौके पर ही मौत हो गई।

जब इस बारे में उसके पति को सूचित किया गया तो वह मौके पर पहुंचा और जहां पर देखा कि महिला खून से लथपथ पड़ी थी और उसके बाद बरोटीवाला पुलिस थाना को सूचित किया गया। बरोटीवाला पुलिस से एएसआई नरेश वर्मा अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए नालागढ़ के सिविल अस्पताल में भेज दिया है फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज करके आगामी जाँच शुरू कर दी है और आरोपी निजी बस चालक सुभाष को पुलिस ने हिरासत में लिया है और पुलिस आरोपी सुभाष से पूछताछ कर रही है और मामले की गहनता से जांच की जा रही है।
मृत्क महिला की पहचान पुजा देवी पत्नी श्री लालू महतो निवासी गांव सोभन छपरा डा0 परसा तै0 एकमा जिला छपरा बिहार के तौर पर हुई है ।मृतका के पीछे दो छोट्टे बच्चे भी है , 27 वर्षीय पूजा के पति लालू महतो ने बताया रोजगार में उन्हें बद्दी में आये हुए अभी छह महीने हो हुए हैं। पूजा तीन दिन कंपनी में ड्यूटी कर रही थी, शुक्रवार सुबह एक कंपनी में ड्यूटी के लिए जा रही थी, सड़क पार करते वक्त वह तेज रफ्तार बस की चपेट में आ गई।

डीएसपी बद्दी प्रियांक गुप्ता का कहना है कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर नालागढ़ के सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है और उसके बाद शव परिजनों को अंतिम संस्कारों के लिए सौंप दिया जाएगा उन्होंने कहा कि आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।पुलिस थाना बारोटीवाला में बस चालक के खिलाफ भा0द0स0 की धारा 279, 304A तथा मोटर वाहन अधिनियम की धारा 187 के अधीन अभियोग पंजीकृत कर आगामी कार्यवाही अमल में लाई जा रही है ।










