मण्डल स्तर पर वितरित किए जाएगें आक्रोश पत्र
शिमला 10 दिसम्बर,
हिम नयन न्यूज/ ब्यूरो /नयना वर्मा
भारतीय जनता पार्टी हिमाचल प्रदेश ने हिमाचल की सुक्खू सरकार के 1 साल पूरे होने पर एक पत्रक बनाया है जिसको भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता मंडल स्तर पर वितरित करेंगेए इस पत्र को धरना प्रदर्शन के समय भी वितरित किया जाएगा।भाजपा ने प्रदेश भर में सुक्खू सरकार का विरोध करने का निर्णय लिया है ।











