शिमला 10 दिसंबर,
हिम नयन न्यूज/ ब्यूरो / कमल चौहान
पुलिस महानिदेशक द्वारा आपदा के दौरान किए गए विस्मरणीय कार्यों के लिए बद्दी पुलिस के अधिकारियों व कर्मचारियों को योद्वा सम्मान 2023 से सम्मानित किया गया

मिली जानकारी के मुताबिक आज यहां पुलिस मुख्यालय शिमला में हिमाचल प्रदेश पुलिस महानिदेशकए संजय कुंडूए भा0पु0से0ए द्वारा हिमाचल प्रदेश के सबसे बडे औधोगिक क्षेत्र बीबीएन की पुलिस को आपदा के दौरान किए गए बेहतर कार्य के लिए यह योघ्दा सम्मान 2023 प्रदान किया गया । हिमाचल में प्रकृतिक आपदा के दौरान बीबीएन में तैनात पुलिस अधिकारियो व कर्मचारियो द्वारा किए गए महत्वपूर्ण कार्य को विस्मरणीय डियुटी के लिए सम्मानित किया गया । पुलिस महानिदेशक द्वारा पुलिस टीम को सम्मानित करने से उनके हौंसले को और बुलंन्दिया मिली हेै ।

बद्दी पुलिस के उप मण्डल पुलिस अधिकारी प्रियंक गुप्ताए एच0पी0एस0ए उप पुलिस अधीक्षक लिव रिजर्वए लखबीर सिंहए एच0पी0एस0ए निरीक्षक राकेश रायए प्रभारी पुलिस थाना बद्दी एवं सहायक उप निरीक्षक संदीप कुमारए प्रभारी यातायात ईकाई बद्दी को इस वर्ष भारी बरसात में आपदा के दौरान किए गए उनके द्वारा किए गए महत्वपूर्ण एवं विस्मरणीय डियूटी के लिए योद्वा सम्मान 2023 से सम्मानित किया गया।

पुलिस अधिकारियो ने इस सम्मान के लिए अपने उच्चाधिकारियो का आभार व्यक्त किया है ।











