/साई रोड़ बद्दी में पुलिस की वर्दी में दुकानदार से धोखाधडी का मामला दर्ज

साई रोड़ बद्दी में पुलिस की वर्दी में दुकानदार से धोखाधडी का मामला दर्ज

नालागढ 10 दिसंबर,
हिम नयन न्यूज /ब्यूरो


औधोगिक नगरी बीबीएन में ठगी चोरी चकारी की वारदाते रूकने का नाम नही ले रही है । अब तो आलम यहां तक पहुंच गया कि ठग व चोर पुलिस की वर्दी पहन कर यहां के दुकानदारो व लोगो से वसूली करने लगे है ।


मिली जानकारी के मुताबिक एक ताजा मामला यहां आज साई रोड बद्दी में देखने को मिला । साई रोड बद्दी के निवासी गुरदीप सिंह पुत्र गुरनाम सिंह ने पुलिस थाना बद्दी में शिकायत दर्ज करवाई कि शिव कुमार नामक व्यक्ति पुलिस के वर्दी पहन कर तीन दिन पहले 7 दिसम्बर को उनकी दुकान पर आया और उन से 5000 रूपए कैश की मांग की लेकिन कैश न होने की बात पर आरोपी ने गुगल पे करने के लिए कहा लेकिन दुकानदार ने इस की नियत को भांप लिया । इस पर पता चला कि गुरदीप सिंह ने जब आसपास पता किया तो अन्य दुकानदारो से भी इसी तरह से कैश वसूली की गई ।


इस बात की पुष्टि करते हुए पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि गुरदीप सिंह की शिकायत पर आरोपी शिव कुमार के विरूघ्द आई पी सी धारा 491ए420 के तहत मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है ।