नालागढ 12 दिसम्बर,
हिम नयन न्यूज/ ब्यूरो /वर्मा
औधोगिक नगरी बीबीएन में किरयाने की दुकाने खोल कर अवैध शराब का धन्धा करने वालो की संख्या बढती ही जा रही है । आए दिन पुलिस किसी न किसी दुकान में छापा मार कर अवैध शराब पकडने का दावा करती रहती है ।
मिली जानकारी के मुताबिक गत दिवस औधोगिक नगरी के बागवानियां में भी एक किरयाने की दुकान करने वाले दुकानदार के कब्जे से मानपुरा पुलिस ने 4 बोतले व 05 अघ्धे शराब देसी के बरामद किए है ।
इस बात की पुष्टि करते हुए डी एस पी प्रिंयक गुप्ता ने बताया कि पुलिस टीम द्वारा गांव बागवानिया में आरोपी देवेन्द्र सिंह निवासी गोयला पन्नर जिलासोलन की किरयाणा दुकान से यह अवैध शराब बरामद की गई है जिस पर मानपुरा पुलिस थाने में आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज करके कार्यवाही की जा रही है ।










