शिमला 14 दिसम्बर,
हिम नयन न्यूज /ब्यूरो /नयना वर्मा
हिमाचल के कुल्लू जिला के सैज तहसील के देहुरी के साथ लगते पटैहला गांव में आज प्रातः अचानक आग लगने से कई घर जल कर राख हो गए । रास्ते की उचित व्यव्स्था न होने के कारण यहां फायर ब्रिग्रेड नही पहुंच पाई और लकडी के बने कई घर जल कर राख हो गए ।

मिली जानकारी के मुताबिक इस आग लगने का मुख्य कारण गैस का सिलैण्डर फटने के कारण बताया जा रहा है लेकिन सही से इस बात की पुष्टि जांच होने के बाद ही हो पाएगी ।

सर्दी के मौसम में लोगो के घर जल कर राख होने से इनके रिहायश के लिए भी भारी परेशानी का सामना करना पडेगा ।

समाचार लिखे जाने तक कोई भी सरकारी सहायता यहां तक नही पहुंच पाई थी ग्रामिण आपस में मिल कर आग पर काबू पाने की कोशिश में लगे है । इस बात की सूचना प्रशासन को दे दी गई है लोग यहां फायर ब्रिग्रेड के आने के इन्तजार भी कर रहे है ।










