/मरम्मत कार्य के चलते 15 दिसंबर से 17 दिसंबर, 2023 तक पर्यटन निगम की एक लिफ्ट बंद रहेगी

मरम्मत कार्य के चलते 15 दिसंबर से 17 दिसंबर, 2023 तक पर्यटन निगम की एक लिफ्ट बंद रहेगी

शिमला 15 दिसम्बर
हिम नयन न्यूज /ब्यूरो/ नयना वर्मा

हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम (एचपीटीडीसी) के एक प्रवक्ता ने आज यहां बताया कि निगम द्वारा लोगों की सुविधा के लिए कार्ट रोड से माल रोड तक चलाई जा रही लिफ्ट की मरम्मत एवं रख-रखाव का कार्य किया जा रहा है। इस कारण 15 दिसंबर से 17 दिसंबर, 2023 तक एक लिफ्ट को बंद रखा जाएगा। उन्होंने बताया कि इस दौरान दूसरी लिफ्ट पहले की तरह कार्यशील रहेगी।

  उन्होंने लोगों से सहयोग की अपील की है।