/सोलन जिले के दाडलाघाट थाने के तहत टयूरू गांव में दो बच्चो की मां की सिंदिग्ध परिस्थितियो में मौत ।

सोलन जिले के दाडलाघाट थाने के तहत टयूरू गांव में दो बच्चो की मां की सिंदिग्ध परिस्थितियो में मौत ।

पुलिस जुटी मौत के कारणो का पता लगाने ।

सोलन (अर्की ) 23 फरवरी,
हिम नयन न्यूज /ब्यूरो /वर्मा


सोलन जिले के धुन्दन पंचायत के टयूरू गांव में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियो में मौत होने का समाचार मिला है ।

मिली जानकारी के मुताबिक इस महिला के पीछे दो नाबालिग बच्चे भी है । महिला के मौत के कारणो का पता नही चल पाया है पुलिस ने इस मामले में महिला का शव अपने कब्जे में ले कर पोस्टमार्टम करवा कर परिजनो को सौप दिया । गत दिवस उसका हिन्दू रीतिरिवाजो के अनुसार संस्कार कर दिया ।


दाडला घाट थाने में मामला दर्ज है और पुलिस मामले की तफतीश कर रही है मौत के कारणो की पुष्टि अभी तक पुलिस द्वारा भी नही की जा सकी है ।

इस बारे में जब हिम नयन न्यूज ने डी एस पी दाडलाघाट संदीप शर्मा से बात की तो उन्होने बताया कि टयूरू गांव में महिला की मौत के कारणो का पता पोस्टमार्टम की रिर्पोट आने के बाद ही चल पाएगा। पुलिस इस मामले में पोस्टमार्टम की रिर्पोट आने का इन्तजार कर रही है । रिर्पोट के आधार पर कार्यवाही अमल में लाई जा सकेगी ।