/20 ग्राम चिट्टा और 135 ग्राम अफीम के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार।

20 ग्राम चिट्टा और 135 ग्राम अफीम के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार।

ठियोग पुलिस की बड़ी कार्रवाई ।

शिमला, 14 अगस्त,
हिम नयन न्यूज़ /ब्यूरो /वर्मा।

नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत शिमला पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ठियोग में 20 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) और 135 ग्राम अफीम बरामद कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

मामले में पुलिस थाना ठियोग में अभियोग संख्या 111/2026, दिनांक 13 अगस्त 2026, धारा 18, 21 और 29 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस थाना ठियोग की टीम ने स्वतंत्र गवाहों की मौजूदगी में बाईपास रोड ठियोग स्थित ठियोग कैफे के समीप नाकाबंदी के दौरान एक संदिग्ध कार की तलाशी ली।

तलाशी के दौरान कार की डिक्की के ऊपर रखे हैंड रेस्ट के अंदर से दो पारदर्शी प्लास्टिक के लिफाफे बरामद हुए।

जांच में एक लिफाफे से 20 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) तथा दूसरे लिफाफे से 135 ग्राम अफीम बरामद हुई। पुलिस ने मादक पदार्थों को नियमानुसार कब्जे में लेने के साथ-साथ कार को भी जब्त कर लिया।

पुलिस ने इस मामले में चरणजीत सिंह (20 वर्ष), विक्रम सिंह (22 वर्ष) तथा जसकरण सिंह (21 वर्ष), सभी निवासी लुधियाना (पंजाब), को गिरफ्तार किया है।

तीनों आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है तथा यह पता लगाया जा रहा है कि बरामद मादक पदार्थों की आपूर्ति और तस्करी के नेटवर्क से और कौन-कौन लोग जुड़े हैं।