/राजकीय उच्च विद्यालय लड़ोग में मुख्यमंत्री बाल पौष्टिक आहार योजना का शुभारम्भ ।

राजकीय उच्च विद्यालय लड़ोग में मुख्यमंत्री बाल पौष्टिक आहार योजना का शुभारम्भ ।

सोलन (अर्की ) 21 अगस्त,
हिम नयन न्यूज /ब्यूरो /वर्मा

जिला सोलन के अर्की उपमंडल के अंतर्गत आने वाली राजकीय उच्च पाठशाला लड़ोग में मुख्याध्यापिका मनोरमा चड्ढा की अध्यक्षता में आज बुधवार को मुख्यमंत्री बाल पौष्टिक आहार योजना का शुभारम्भ किया गया।

मिली जानकारी के मुताबिक इस योजना के अंतर्गत कक्षा छठी से आठवीं के सभी छात्रों को फल वितरित किए गए।

मुख्याध्यापिका ने बच्चों को पौष्टिक आहार व फलों को खाने के लाभ के बारे में जानकारी दी ।

इस अवसर पर विद्यालय के अध्यापक यशपाल, भूपेन्द्र कुमार,पवन कुमार,सरोज कुमारी इत्यादि उपस्थित रहें।