/दो बिहारी युवको की लडाई में एक की गई जान । पुलिस ने मामला दर्ज करके शुरू की तपतीश ।

दो बिहारी युवको की लडाई में एक की गई जान । पुलिस ने मामला दर्ज करके शुरू की तपतीश ।

युवाओ में बढते आक्रोश को कम करने के लिए समाजसेवी संस्थाओ को आगे आने की आवश्यकता ।


नालागढ (बद्दी ) 5 नवम्बर
हिम नयन न्यूज /ब्यूरो /वर्मा

औधोगिक नगरी में भी युवाओ में बढते आक्रोश के कारण यहां का सामाजिक ढांचा बिगडने लगा है । पुलिस अपराधियो के विरूघ्द कानून के दायरे में कार्यवाही करती रहती है लेकिन समाज के इस बदलते दृष्टीकोण को समझने के लिए समाजिक संस्थाओ को धनोपार्जन से हट कर समाज को बदलने की आवश्यकता के महत्व समझने व समझाने की आवश्यकता है ।


औधोगिक नगरी बीबीएन के थाना बद्दी में गत दिवस बिहारके गांव भासर डाकधर डुमराह तहसील व थाना डुमराह सीतामढी निवासी 18 वर्षीय महेश राम के बेटे सुबोध कुमार ने शिकायत दर्ज करवाई कि 29 अक्तूबर को बिहार के साीतामढी के गांव हनुमान नगर घनुषी तहसील बेलसंद के भरत राम के 22 वर्षीय पुत्र बाबू को उसके कमरे में सीतामढी बिहार के केवीटाला अवापुर उर्फ शेरपुर निवासी शम्भू राय के बेटे अजीत कुमार राय ने मारपीट की जिससे बाबू के पेट में बहुत दर्द होने लगा और 31 अक्तूबर को बाबू का लुधियाना पंजाब मे इलाज के लिए व उसके परिजनो के पास छोडने के लिए ले जात समय रास्ते में ही बाबू ने दम तोड दिया ।

इस बात की पुष्टि करते हुए जन सन्पर्क अधिकारी.सह.अतिरिक्त पुलिस अधीक्षकएपुलिस जिला बद्दी ने बताया कि भारतीय दण्ड संहिता की धारा 103(1) के तहत मामला दर्ज करके आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है ।