नालागढ़ 12 अक्टूबर,
हिम नयन न्यूज़/ ब्यूरो/ वर्मा
पुलिस थाना बद्दी के अंतर्गत आज गांव धखनुमाजरा में एक प्रवासी महिला द्वारा अपनी 8 वर्षीय बेटी की हत्या किए जाने का मामला सामने आया है।

मृतक बच्ची की पहचान दीपिका (उम्र 8 वर्ष) के रूप में हुई है। आरोपी महिला की पहचान पूनम, निवासी गांव नंदगांव, डाकघर महमूदपुर, तहसील आंवला, जिला बरेली, उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है।

घटना की सूचना मिलने पर उप पुलिस अधीक्षक बद्दी एवं FSL टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया तथा महत्वपूर्ण साक्ष्य एकत्रित किए ।
उप पुलिस अधीक्षक बद्दी द्वारा मौका पर उपस्थित पुलिस टीम को आवशयक दिशा निर्देश जारी किए। मृतक बच्ची के शव का पोस्टमार्टम कल दिनांक 13.10.2026 को AIIMS बिलासपुर में करवाया जाएगा।
मामले में पुलिस थाना बद्दी में हत्या के संबंध में अभियोग पंजीकृत किया गया है तथा आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है।
बद्दी पुलिस मामले की गंभीरता एवं संवेदनशीलता को ध्यान में रखते हुए प्रत्येक पहलू की गहनता से जांच कर रही है। मामले में नियमानुसार आगामी कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।






