/कुमारसैन में 17 वर्षीय नाबालिग का 28 वर्षीय युवक ने अपहरण कर किया दुष्कर्म, मामला दर्ज।

कुमारसैन में 17 वर्षीय नाबालिग का 28 वर्षीय युवक ने अपहरण कर किया दुष्कर्म, मामला दर्ज।

शिमला 11 मार्च,
हिम नयन न्यूज़/ ब्यूरो/ वर्मा

पीड़िता की शिकायत के अनुसार, आरोपी उसे 15 दिसंबर 2024 को टैक्सी में बहला-फुसलाकर अपने घर ले गया। वहां उसने 24 फरवरी 2025 तक करीब दो महीने तक बंधक बनाकर रखा।

इस दौरान आरोपी ने उससे जबरन शारीरिक संबंध बनाए।

24 फरवरी की सुबह पीड़िता किसी तरह आरोपी के घर से भागने में सफल रही। वह बस से अपने घर पहुंची। इसके बाद आरोपी अपने परिवार के साथ पीड़िता के घर पहुंचा। वहां उसने पीड़िता और उसकी मां के साथ मारपीट की। आरोपी ने पीड़िता को जान से मारने की धमकी भी दी।

पीड़िता वर्ष 2022 से आरोपी को जानती थी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 137(2), 64, 351(2) और पॉक्सो एक्ट की धारा 4 के तहत मामला दर्ज किया है।


आरोपी फरार है और पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।