बीबीएन 25 मार्च,
हिम नयन न्यूज /ब्यूरो/ वर्मा
औधोगिक नगरी बीबीएन की पुलिस चौकी दभोटा के अन्तर्गत अलग- अलग स्थान पर पुलिस ज़िला बद्दी ने अवैध खनन के खिलाफ विशेष टीम का गठन करके तीन टिप्पर HP12N6156, HP34E-9045 व एक बिना न0 2 को पटेढ फल्लु के पास अवैध माईनिंग मैटिरियल ग्रेवल ले जाते पकड़ा गया
मिली जानकारी के मुताबिक 2 जे0सी0बी को महादेव खड्ड मे माईनिंग करते पकडा गया, जो मौका पर कोई भी वैध दस्तावेज/ परमिट पेश पुलिस न कर सके । उपरोक्त टिप्पर चालकों व जे0सी0बी चालकों के खिलाफ़ रात्रि के समय अवैध खनन करके खनिज सम्पदा की चोरी करना को जेर धारा 303(2), व धारा 21 माईनिंग एव मिनिरल अधिनियम के अन्तर्गत पुलिस थाना नालागढ मे 2 मुकदमा दर्ज करके उपरोक्त टिप्पर व जे0सी0बी0 जब्त किये गये है।
इस कार्यवाही से बद्दी पुलिस ने यह साफ किया है कि अवैध खनन में संलिप्त अपराधियों के खिलाफ केवल चालान न करके आपराधिक मामला भी दर्ज किया जाएगा तथा इसके अतिरिक्त माईनिंग एक्ट के चालान करने के बाद एन०जी०टी० के तहत निर्धारित प्रावधानों के अनुसार अतिरिक्त कार्यवाही की जाएगी और अवैध खनन के खिलाफ़ ताबड़तोड़ कार्यवाही जारी रहेगी।








