औधोगिक नगरी बीबीएन में नशे के खिलाफ़ अभियान में स्पैशल सैल एक्स ने 6.250 ग्राम चिट्टा और कुल 7,300 /= रु० बरामद ,दो लडकियों सहित तीन अभियुक्त गिरफ्तार
नालागढ 26 मार्च,
हिम नयन न्यूज/ ब्यूरो /वर्मा
पुलिस ज़िला बद्दी के पुलिस थाना नालागढ़ के अन्तर्गत रखघनसोत में प्रणव उर्फ बिल्ला के रिहाईशी मकान से 6.250 ग्राम चिट्टा/ Heroin और कुल 7,300/- रु० बरामद करके धारा 21, 29-61-85 एन०डी०&पी०एस० एक्ट के तहत मामला दर्ज करके तीन अभियुक्त, प्रणव उर्फ बिल्ला पुत्र श्री पवन कुमार निवासी गांव रखघनसोत डाक० व तह० नालागढ़ जिला सोलन हि०प्र० , उम्र 23 साल और उसके साथ किरण पुत्री स्व० श्री रणजीत सिंह निवासी गांव व डाक० दभौटा तह० नालागढ़ जिला सोलन हि०प्र० , उम्र 22 साल और मधुबाला पुत्री श्री रामगोपाल निवासी गांव गड्डा डाक० व तह० नाहन जिला सिरमौर हि०प्र० व उम्र 21 साल को गिरफ्तार कर लिया गया है ।
इस मामले में विस्तृत जांच चल रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई जारी है।








