शिमला 28 मार्च,
हिम नयन न्यूज/ ब्यूरो/ वर्मा
गत दिवस भाजपा द्वारा आयोजित सरकार विरोध रैली में महिलाओ ने भी बढ चढ कर भाग लिया । यह जानकारी देते हुए अर्की विधान सभा चुनाव क्षेत्र के जिला परिषद सदस्य आशा परिहार ने बताया कि शिमला में वर्तमान सरकार के भ्रष्टाचार के विरोध में भाजपा ने जो विशाल रैली निकाली उस में महिलाओ ने भी बढ चढ कर हिस्सा लिया ।

याद रहे कि इस रैली में भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष डा राजीव बिन्दल के अलावा अन्य स्थानीय नेताओ ने भी अपने विचार रखे और भाजपा के राष्ट्रीय प्रभारी व अन्य वरिष्ठ नेताओ का स्वागत किया ।

इस रैली में भाजपा ने कांग्रेस सरकार की नीतियो का कडा विरोध जताया और प्रदेश में फैले भ्रष्टाचार को सिलसिलेबार गिनाया ।








