सोलन 29 मार्च,
हिम नयन न्यूज /ब्यूरो /कमल चौहान

सोलन के जिला मुख्यालय पर चले सफाई अभियान के अन्तर्गत गत दिवस वार्ड नम्बर 13 क्लीन में भी इस अभियान को चलाया गया ।

मिली जानकारी के मुताबिक इस अवसर पर वार्ड 13 की पार्षद जो इस वक्त डिप्टी मेयर के पद आसीन है भी शामिल रही, नगर निगम की ज्वाइन्ट कमिश्नर और अन्य अधिकारियो ने भी यहा आ कर लोगो को सफाई अभियान के बारे में जागरूक किया ।

क्लीन गांव में चले इस स्वच्छता अभियान में लोगो ने बढचढ कर भाग लिया ।








