/मणिकर्ण हादसे पर नेता प्रतिपक्ष ने प्रकट किया शोक

मणिकर्ण हादसे पर नेता प्रतिपक्ष ने प्रकट किया शोक


शिमला 30 मार्च
हिम नयन न्यूज /ब्यूरो/ वर्मा

पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कुल्लू के मणिकर्ण में हुए हादसे पर गहरा शोक प्रकट कर पीड़ित परिवारों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त की हैं।

उन्होंने कहा कि यह दुर्घटना बहुत दुःखद और दुर्भाग्यपूर्ण हैं। इस दुर्घटना में कई लोगों की दुःखद मृत्यु हुई है।

ईश्वर से मेरी प्रार्थना है कि सभी मृतकों को अपने श्री चरणों में स्थान दें और उनके परिजनों को यह असह्य दुःख सहन करने का सम्बल प्रदान करें। साथ ही इस दुर्घटना में घायल हुए लोग अति शीघ्र स्वस्थ हों ऐसी कामना करता हूँ।

इसके साथ उन्होंने सरकार और स्थानीय प्रशासन से राहत और बचाव कार्य में तेजी लाने का आग्रह किया है।

याद रहे कि दोपहर के समय अचानक तेज़ हवा चलने लगी, जिससे पुराना और कमजोर हो चुका कायल का पेड़ गिर गया। उस वक्त वहां कई गाड़ियां ; खड़ी थीं, जिन पर यह विशाल पेड़ गिरा। इस दौरान कुछ लोग गाड़ियों के अंदर मौजूद थे, जबकि कुछ लोग पास ही खड़े थे। घटना के तुरंत बाद अफरा.तफरी का माहौल बन गया और स्थानीय लोग ,तुरंत मदद के लिए आगे आए।