नालागढ 1 अप्रैल,
हिम नयन न्यूज/ ब्यूरो /वर्मा
नालागढ के स्वारघाट रोड पर सब्जी मण्डी के पास रेहडी फहडी पर मीट बेचने वालो का लोगो ने विरोध करना शुरू कर दिया है ।
इस बारे में दत्तोवाल के निवासियो ने हिम नयन न्यूज को बताया कि हिन्दु धर्म के आस्था रखने वाले नवरात्रो के दिनो में यहां फल फ्रूट व सब्जियो खरीदने आते है लेकिन उन्हे यहां मीट की दुकानो पर मीट बिकते देख कर बहुत ही बुरा लगता है ।
लोगो ने बताया कि यह रेहडी वाले पहले रामशहर रोड के किनारे अपनी रेहडियां लगाते थे लेकिन कुछ अरसे से इन्होने अपना अड्डा स्वारघाट रोड बना लिया है जिस से लोगो को भारी परेशानी उठानी पड रही है ।

उधर इस बारे में जब भारतीय जनता पार्टी के पूर्व मंडल अध्यक्ष मनोहर ठाकुर से बात की गई तो उन्होने कहा कि प्रशासन को इस बारे में संज्ञान लेना चाहिए और लोगो की धार्मिक भावनाओ की कदर करते हुए इन रेहडी फहडी वालो को यहां से दुसरी जगह स्थानात्रित किया जाना चाहिए ।

इस बारे में नगर पालिका की अध्यक्षा वन्दना बंसल से बात की तो उन्होने बताया कि यह पुलिस प्रशासन ने रामशहर रोड से स्थानान्त्रित करके यहां बिठाए है इन के स्थाई स्थानो के लिए प्रयास किया जा रहा है ।
दत्तोवाल निवासी दुनी चंद शर्मा ने बताया कि इस बारे में प्रशासन को संज्ञान लेना चाहिए जिस से सनातन धर्म में आस्था रखने वालो को ठेस न पहुंचे ।








