/पुलिस जिला बद्दी की मासिक अपराध समीक्षा बैठक

पुलिस जिला बद्दी की मासिक अपराध समीक्षा बैठक

बद्दी 2 अप्रैल,
हिम नयन न्यूज /ब्यूरो/ वर्मा

पुलिस जिला बद्दी की मासिक अपराध समीक्षा बैठक पुलिस अधीक्षक विनोद धीमान की अध्यक्षता में का आज आयोजन किया गया । इस बैठक में सभी वरिष्ठ पुलिस अधिकारी अशोक वर्मा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, अभिषेक सहायक पुलिस अधीक्षक, और थाना प्रभारी निरीक्षक श्याम लाल (मानपुरा), निरीक्षक राकेश रॉय (नालागढ़), निरीक्षक देव राज (बद्दी), उप-निरीक्षक चमन लाल (बरोटीवाला), उप निरीक्षक सुशील धीमान (महिला थाना) व सहायक उप निरीक्षक धनवीर सिंह (रामशहर) और अन्य पुलिस इकाई प्रमुखों ने हिस्सा लिया । बैठक में निम्नलिखित बिंदुओं पर चर्चा की गई-

  1. गंभीर अपराधों और अनसुलझे मामलों की समीक्षा:
    o विगत माह में हुए गंभीर अपराधों और अनसुलझे मामलों की प्रगति पर चर्चा की गई ।
    o त्वरित समाधान के लिए दिशा-निर्देश दिए गए ।
  2. नशा मुक्ति अभियान की समीक्षा:
    o पुलिस जिला बद्दी में चल रहे नशा मुक्ति अभियान की समीक्षा की गई ।
    o नशा तस्करों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी ।
    o जन जागरूकता अभियान को तेज करने पर जोर दिया गया ।
  3. यातायात नियमों का पालन:
    o सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए यातायात नियमों का सख्ती से पालन करने की आवश्यकता जताई गई ।
    o विशेष चेकिंग अभियान चलाने के निर्देश दिए गए ।
  4. लंबित जांच मामलों का निपटान:
    o जिन मुकदमों में जांच लंबित है, उन्हें जल्द निपटाने के आदेश दिए गए ।
  5. पारस्परिक सहयोग बढ़ाने के निर्देश:
    o थाना प्रभारियों को उनके थाना क्षेत्र से जुड़े राज्य की पुलिस से परस्पर संबंध स्थापित करने के लिए निर्देश दिए गए ।
  6. आदतन अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई:
    o बार-बार अपराध करने वाले अपराधियों के बारे में जानकारी इकट्ठा करने के आदेश दिए गए ।
    पुलिस अधीक्षक ने सभी अधिकारियों से जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने और जनता के प्रति संवेदनशील रहते हुए कार्य करने की अपील की । यह बैठक पुलिस जिला बद्दी में अपराधों के नियंत्रण और कानून व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है ।

बद्दी पुलिस का विशेष अभियान, 271 गाड़ियों के चालान, बिना नम्बर प्लेट/ काले शीशों वाली गाड़ियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही
01 अप्रैल 2025 को बद्दी पुलिस ने एक विशेष अभियान के अन्तर्गत बिना नंबर प्लेट, काले शीशे लगी गाड़ियों और टैम्पर्ड नंबर प्लेट वाली गाड़ियों के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई । इस अभियान के दौरान कुल 271 चालान किए गए, जिनमें से 130 चालान बिना हेलमेट के दौपहिया वाहनों के, 5 चालान बिना नंबर प्लेट वाली गाड़ियों के, 2 चालान बिना हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट के, 2 चालान बिना ड्राइविंग लाइसेंस के और 3 खतरनाक व लापरवाही से गाड़ी चलाने के किये गये थे ।
बद्दी पुलिस ने स्पष्ट किया है कि भविष्य में भी यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी । पुलिस ने जनता से अपील की है कि वे यातायात नियमों का पालन करें और सड़क पर अपनी और दूसरों की सुरक्षा सुनिश्चित करें ।
पुलिस ने नागरिकों को गाड़ियों में हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगवाने, काले शीशों का प्रयोग न करने और बिना नंबर प्लेट के गाड़ियां न चलाने की सलाह दी है । उल्लंघनकर्ताओं के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई जारी रहेगी ।