शिमला 3 अप्रैल,
हिम नयन न्यूज /ब्यूरो /वर्मा
हिमाचल में कांग्रेस सरकार बने अढाई साल होने के बावजूद भी भाजपा शासन काल में बनाए गए राजनैतिक केस वापिस न होने से पार्टी कार्यकर्ताओ को भारी परेशानी का सामना करना पड रहा है । मिली जानकारी के मुताबिके हिमाचल में कांग्रेस पार्टी के बडे बडे नेताओ पर भी इस तरह के केस वर्तमान में न्यायालयो में चल रहे है ।
हिमाचल कांग्रेस पार्टी के प्रदेश सचिव हरि कृष्ण हिमराल ने बताया कि उन पर भी भाजपा शासन काल में राजनैतिक कारणो से बनाए गए मामले न्यायालय में लम्बित है जिस से उनके गन लाईसैस रिन्यूअल से ले कर पासपोर्ट रिन्युअल में दिक्कत आ रही है ।
हरि कृष्ण हिमराल ने बताया कि सामाजिक कल्याण के लिए किए गए आन्दोलन व धरना प्रर्दशनो को ले कर उन पर भी भाजपा सरकार ने मुकदमे दर्ज करवाए है जिस का निपटारा कांग्रेस के अढाई साल सता में होते हुए भी निराकरण नही हो पाया है ।
इस बारे में जब हिम नयन न्यूज ने उनसे केस वापिस लेने की प्रक्रिया के बारे में जानने की कोशिश की तो उन्होने बताया कि सरकारी तन्त में फाईल घूम रही है लेकिन अभी तक केस वापिस लेने की प्रक्र्रिया सरकार पूरी नही कर पाई है ।

उन्होने सरकार से मांग की कि इस प्रक्रिया को तेजी के साथ पूरा करके राजनैतिक प्रतिशोध का शिकार हुए पार्टी कार्यकर्ताओ व नेताओ को राहत मिल सके । उन्होने उनके नाम जारी समन की प्रति भी सोशल मीडिया पर वायरल की है ।








