नालागढ 4 अप्रैल,
हिम नयन न्यूज /ब्यूरो/ वर्मा
हिमाचल प्रदेश की औधोगिक नगरी बीबीएन के नालागढ मे सरकारी अस्पताल में चिकित्सको की कमी को दूर किया जाएगा और यहां खाली पडे चार चिकित्सको की शीघ्र नियुक्ति करवाई जाएगी । यह आश्वासन गत दिवस अस्पताल का निरीक्षण करने के दौरान स्थानीय विधायक हरदीप सिंह बावा ने दिया । मिली जानकारी के मुताबिक गत दिवस विधायक हरदीप सिंह बावा ने उपमण्डलाधिकारी के साथ मिल कर नालागढ अस्पताल का निरीक्षण किया ।

विधायक ने इस अवसर पर चिकित्सको को जैनेटिक दवाईयां लिखने को कहा और ज्यादा मरीजो को अस्पताल से दवाईयां देने के भी निर्देश दिए । उन्होने कहा कि नालागढ अस्पताल की शिकायते मिल रही है और चिकित्सको को इस की छवी को सुधारना चाहिए उन्होने कहा कि शीघ्र ही चार चिकित्सको की नियुक्ति करवाई जाएगी जिसे से यहां आने वाले मरीजो को परेशानी का सामना न करना पडे ।
याद रहे कि नालागढ अस्पताल को भाजपा सरकार ने 200 बिस्तरो का अस्पताल करने की घोषणा की थी लेकिन सरकार न बनने के कारण यह मामला खटाई में पडा ही, उपर से अस्पताल की हालत और खस्ता होती गई । नालागढ के वरिष्ठ नागरिक व पैन्शनरज एसोशिएशन तथा जनता द्वारा अस्पताल की हालत सुधारने के दबाव को देखते हुए स्थानीय विधायक हरदीप बावा ने यह कदम उठाया ।
नालागढ अस्पताल में एक्सरे तथा अल्ट्रासाउण्ड की समस्या से भी लोगो को झुझना पड रहा है । अस्पताल आज भी दान में मिली एक्सरे मशीन के सहारे ही चल रहा है जिले से स्वास्थ्य मन्त्री होने के बावजूद भी इस अस्पताल की हालत दयनीय बनी हुई है ।








